logo

राहुल गांधी नजर आये मार्शल आर्ट के दांव पेंच सीखते, बताया ‘Gental Art’ का इंपोर्टेंस 

dp292.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म अकाउंट एक्स पर एक बहुत ही दिलचस्प पोस्ट साझा किया। जिसमें वे बच्चों और कोच के साथ मार्शल आर्ट सीखते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 
बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, राहुल गांधी ने हर शाम जूडो का अभ्यास किया था। बाद में इसे उन्होंने एक सामुदायिक गतिविधि में बदल दिया। इसमें उनके साथी यात्री और स्थानीय युवा मार्शल आर्टस् छात्र शामिल हुए। 
इसी अनुभव का वीडियो साझी करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि उनका लक्ष्य युवाओं को "Gental Art" की सुंदरता से परिचित कराना है। इसमें ध्यान, जूडो, ऐकिडो और non-violent दांवपेंच की तकनीक का मिक्सचर होता है। इस बीच उन्होंने यूथ को हिंसा को कोमलता में बदलने की तरकीब बताई। ताकि वे एक अधिक दयालु और सुरक्षित समाज बना सकें। 
राष्ट्रीय खेल दिवस पर, राहुल गांधी ने अपने अनुभव को साझा किया है। ताकि यूथ ‘Gental Art’ की प्रैक्टिस करने के लिए इंस्पायर हो सकें। 

Tags - राष्ट्रीय खेल दिवस राहुल गांधी मार्शल आर्ट National Sports Day Rahul Gandhi Martial Arts